फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीयू रजिस्ट्रार पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबीयू रजिस्ट्रार पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के खिलाफ यौन उत्पीड़न व धमकी देने के आरोप में ईकोटेक-3 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवि की एक सहायक महिला प्रोफेसर ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

सहायक महिला प्रोफेसर ने पुलिस से शिकायत की थी कि विवि के रजिस्ट्रार एसएन तिवारी ने उनका मानसिक व यौन उत्पीड़न किया है। आरोप है कि फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद रजिस्ट्रार ने गलत नजर रखनी शुरू कर दी। जब वह कक्षा में होती है तो रजिस्ट्रार कई बार फोन कर बात करने का दबाव बनाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, रजिस्ट्रार एसएन तिवारी का कहना है कि सहायक महिला प्रोफेसर एक साथ दो जगह नौकरी करना चाहती है। इस वजह से उन्होंने महिला प्रोफेसर से कुछ कागजात दिखाने की बात कही थी। महिला प्रोफेसर द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिला प्रोफेसर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला प्रोफेसर के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें