फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात की खबर - दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

नूंह। तीन महीने पहले हुए दुष्कर्म का आरोपी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी शहीद को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अगस्त की रात आरोपी शहीद हथियार लेकर पीड़िता के घर में घुस गया। वहां उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर हथियार के बल पर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद वारदात के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पति के घर पहुंचने पर उसने आपबीती बताई। परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। कई दिन तक चक्कर काटने के बाद 4 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तब से फरार चल रहे शाहिद को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें