-गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुई राइड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुरु तेग बहादुर फोर्थ सेनेटरी इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तथा गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त प्रयास से रंगरेटा गुरु का बेटा बाइक स्कूल राइट का आयोजन किया गया। यह राइड हरि नगर स्थित गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुई तथा आस-पास के क्षेत्रों से होते हुए वहीं पर समाप्त हुई।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने बाइक राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक राइड में गुरु तेग बहादुर इंजीनियरिंग कालेज की चेयरपर्सन बीबी रणजीत कौर, को चेयरमैन अमरजीत सिंह फतेह समेत अन्य पदाधिकारियों और कॉलेज स्टॉफ ने हिस्सा लिया। बीबी रणजीत कौर ने बताया कि जहां समूचा देश गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 वें शहीदी दिवस को अपने अपने अंदाज में मना रहा है अब बाइक राइड के अलावा आने वाले दिनों में और भी कई कार्यक्रम करवाए जाने हैं। इस मौके पर कालेज परिसर में बने शहीदी पथ का उद्घाटन भी किया गया। इसमें गुरु जी के प्रकाश से लेकर शहादत तक के सफर को एक चित्र प्रदर्शनी और इतिहास के माध्यम से दर्शाया गया।