फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रणदीप भाटी गिरोह के शूटर योगेश डाबरा की डेढ़ करोड़ की संपत्ति सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप भाटी गिरोह के शूटर योगेश डाबरा की डेढ़ करोड़ की संपत्ति सील
विज्ञापन

- पुलिस न्यायालय ने रणदीप भाटी गिरोह आईएस-298 गिरोह पर की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नेाएडा। संगठित अपराध के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई के तहत रणदीप भाटी गिरोह के शूटर योगेश डाबरा की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। शुक्रवार को पुलिस ने बीटा-2 स्थित मकान सील कर दिया। पुलिस अब तक सुंदर भाटी, अनिल दुजाना गैंग के विभिन्न बदमाशों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन


शासन से रणदीप भाटी को माफिया घोषित किया था। उसके गिराेह में कई बदमाश शामिल हैं। गिरोह की संख्या आईएस-298 है। गिरोह में डाबरा गांव का रहने वाला बदमाश और शूटर योगेश भी सक्रिय सदस्य है। योगेश पर हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण सहित बीस से अधिक मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। वर्तमान में वह जेल में बंद है। जारचा पुलिस टीम योगेश की संपत्ति की जांच कर रही थी। पुलिस को पता चला था कि बीटा-2 एच ब्लाक में 120 नंबर का तीन मंजिला मकान है। योगेश ने यह संपत्ति अवैध धन अर्जित कर अर्जित कर अपने सगे भाई हरेंद्र डाबरा के नाम की है। संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। पुलिस ने मकान को सील कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें