फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामलीला व दुर्गा पूजा समितियों का गठन, मंत्री सिरसा व इंद्राज बने चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा- समितियां आयोजकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे भव्य धार्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। इनका नेतृत्व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने बताया कि रामलीला समिति के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह होंगे। समिति के सदस्य विधायक अशोक गोयल, अनिल शर्मा, श्याम शर्मा, संजय गोयल और संदीप सहरावत होंगे। वहीं, डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह दुर्गा पूजा समिति के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बनाए गए हैं। इस समिति के सदस्य विधायक नीरज बसोया, रविंद्र नेगी, चंदन चौधरी और करनैल सिंह बनाए गए हैं। यहां भी डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन समितियों का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और अड़चनों का समय रहते समाधान करना है। समितियां आयोजकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखेंगी। साथ ही, उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता पर सुनकर त्वरित निर्णय लेकर राहत प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें