फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रमजान के बाद जश्न की बारी, चांद तय करेगा ईद की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
-29 रमजान को चांद दिखने पर 20 मार्च, नहीं दिखा तो 21 को होगा त्योहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में है और लोगों की निगाहें अब ईद के चांद पर टिकी हुई हैं। यदि 29 रमजान की शाम को चांद दिखाई देता है तो ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं चांद न दिखने की स्थिति में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। ईद को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। लोग कपड़े, जूते, सेवइयां और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करने में जुटे हैं। मस्जिदों में भी इबादत का सिलसिला तेज हो गया है और लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कारी मिनहाज गुफरानी ने बताया कि अभी से यह कहना सही नहीं होगा कि ईद 20 मार्च को ही होगी, क्योंकि रमजान का महीना 29 या 30 दिन का हो सकता है। हालांकि ईद का त्योहार चांद के दीदार के बाद ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें