फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: दुष्कर्म के बाद सौतेली बेटी की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज; पड़ोसियों की मदद से आरोपी पकड़ा

Wed, 18 Mar 2026 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अदालत में आरोपी को पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में छह साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चुपके से बच्ची का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अदालत में आरोपी को पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से शाहजहांपुर का रहने वाला आरेन्द्र दूसरी पत्नी और दो सौतेली बेटियों के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में किराये पर रह रहा था। वह पास की फैक्टरी में नौकरी करता था। रविवार को जब घर में कोई नहीं था तब उसने छह साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के इरादे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुपचुप तरीके से बच्ची का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। पड़ोसियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या किए जाने की स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई। मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में हत्या, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा आर के गौतम का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें