मवाना। नगर पालिका द्वारा सुबह 8 बजे से नगर के मिल रोड पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर में 8 घंटे के रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा पालिका कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। इसमें पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि भी उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका कर्मचारियों के साथ रामायण पाठ के साथ-साथ मंदिर में हवन भी किया। रामायण व सुंदर पाठ 8 घंटे तक निरंतर किया गया। इसके पश्चात शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका की महिला सफाई मित्रों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह, चंद्रशेखर आजाद, प्रेम टाॅक, सुरेंद्र मेहरा, सलेक चंद, सुनील, राजा बहनवाल, विपिन सूद, सुधीर सूद, सुरेंद्र सूद, देवेंद्र सूद, राकेश गहलौत, नरेशपाल चौधरी, दीपक शर्मा, राहुल सैन, धनेंद्र कुमार सूद, विकास टाॅक, राजू कंचन, महेश कुमार, गंगाशरण सूद, नंदकिशोर, संजीव, नवीन टाॅक, मनोज महेरा, नीरज मेहरा, जयप्रकाश लाहोट, फूल सिंह, मनोज पार्चा व पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।