जहांगीरपुर (संवाद)। श्री रामायण मेला समिति के तत्वावधान में राम-वनगमन जागरूकता यात्रा निकाली गई। चामुंडा मंदिर से शुरू होकर यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। बैंड-बाजों और डीजे के साथ भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।