फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत, महामाया फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम

Tue, 27 Jun 2023 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

काफी संख्या में ट्रैक्टर और निजी गाड़ियों से किसानों के महामाया फ्लाईओवर के समीप पहुंचने के कारण जाम लगा हुआ है। महामाया फ्लाईओवर से निकल कर किसान फिल्म सिटी तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सड़क पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज किसानों के प्रदर्शन में शामिली होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे हैं। राकेश टिकैत अपनी मांगों के समर्थन में नोएडा प्राधिकरण का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने आए हैं। इस कारण काफी संख्या में किसान महामाया फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित हो गए। यहां से नोएडा प्राधिकरण की ओर किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, काफी संख्या में ट्रैक्टर और निजी गाड़ियों से किसानों के महामाया फ्लाईओवर के समीप पहुंचने के कारण जाम लगा हुआ है। महामाया फ्लाईओवर से निकल कर किसान फिल्म सिटी तक पहुंच गए हैं। इस कारण चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेस वे से चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी होकर दिल्ली जाने वाले सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें