संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गगसीना गांव के राजीव गांधी स्टेडियम में सोमवार को मैट कुश्ती के मुकाबले हुए। इसमें राकेश कुमार ने करनाल कुमार का खिताब जीता। कुश्ती के 28 किलो भार वर्ग में सागर, 45 किलो में चिराग, 48 किलो में दक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 24 किलो भारवर्ग में रजत व विराट दूसरे स्थान पर रहे।
मैट कुश्ती के मुकाबले माशा पहलवान की देखरेख में आयोजित हुए। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस में भी रजत पदक जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया था। विवेक कादियान, आनंद, जितेंद्र सन्धू, सलिंद्र, गऊशाला के प्रधान सत्यवान, प्रीतम, देशपाल, विनोद संधू, विनय संधू, गुरनाम, राजपाल शर्मा मौजूद रहे।