दादरी। एनटीपीसी टाउनशिप दादरी निवासी रजनीकांत भारद्वाज को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने जिले की कार्यकारिणी में उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रजनीकांत भारद्वाज लम्बे समय से पार्टी में सक्रिय है और पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। नवनियुक्त जिला सचिव कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा किया जाएगा। ब्यूरो