फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमेरिका से गोल्ड जीतकर लौटे राजेश का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जून से सात जुलाई तक हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स अमेरिकी पहलवान को दी थी पटखनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। अमेरिका में हुई वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले के पहलवान राजेश भाटी का वतन वापसी पर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। 27 जून से सात जुलाई तक पुरुष व महिला वर्ग में यह प्रतियोगिता हुई थी। पुरुष कैटेगरी में ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव निवासी राजेश भाटी ने फाइनल में अमेरिका के जेम्स को 11-6 हराया था।
राजेश के दादा, पिता व बड़े भाई भी पहलवान रह चुके हैं। प्रतियोगिता के लिए उनका चयन अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार हुआ था। उन्होंने 2015 में भी अमेरिका के वर्जीनिया शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में दो स्वर्ण पदक हासिल किए थे। जूनियर एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वह उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी, चतर सिंह, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, रवि पहलवान ने उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें