UP Transfer: माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से बड़ा फेरबदल किया गया है। तबादला नीति के तहत राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तबादला नीति के तहत राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर धर्मवीर सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले है। उससे पहले नए डीआईओएस की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही माध्यमिक के लेखा अधिकारी का भी तबादला हो गया है। उन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। उनकी जगह पर गाजियाबाद से आनंदित त्रिपाठी आई हैं।