12जेएनडी26 : रजबाहा रोड पर लाइटों के न जलने से शाम होते ही छाने लगा अंधेरा। संवाद
- फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
उचाना। रजबाहा रोड पर कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब लाइटों को ठीक करवाने की मांग कई बार कर चुके है लेकिन लाइटें आज भी खराब है।
रात को अंधेरा होने से हादसा होने का डर भी रहता है। लाइटों को ठीक कराने की मांग लोगों ने की है। अनिल, सुमित, राजीव ने कहा कि रजबाहा रोड पर कभी किसी तरफ की कभी किसी तरह की लाइटें खराब रहती है।
यहां पर सुबह, शाम लोग सैर को जाते है। शाम होते ही रोड पर आधी जगह अंधेरा आंधी जगह रोशनी होती है। लाइटों के खराब होने से हादसा होने का डर भी रहता है। ये शहर का सबसे प्रमुख रोड है क्योंकि इस रास्ते से ही लोग जाम से बचने के लिए शहर में आते-जाते है। एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि लाइटें अगर खराब है तो उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।