दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अनधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करने और ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम संतोष नगर कॉलोनी पहुंची और महिला, पुरुषों व बच्चों को रेलवे लाइन से दूर रहने तथा रेलवे परिसर में बिना अनुमति प्रवेश नहीं करने के प्रति जागरूक किया। लोगों को ट्रेसपासिंग, रेलवे क्रॉसिंग पार करने और ट्रेनों पर पत्थरबाजी से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।