फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई नहीं होने के विरोध में निवासियों ने उठाई झाड़ू

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस स्पायर सोयटी के गेट पर सफाई नहीं होने के विरोध में सफाई करते निवासी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस एस्पायर सोसाइटी के निवासियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के विरोध में खुद मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्र में बढ़ती धूल और गंदगी से परेशान निवासियों ने झाड़ू उठाकर सफाई अभियान शुरू किया। उनका कहना है कि सड़कों पर जमा धूल वाहनों की आवाजाही से हवा में फैल रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐस एस्पायर एओए अध्यक्ष हरिशंकर नायक ने कहा कि स्वच्छता केवल प्राधिकरण या किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से दिवाली तक रोजाना सुबह सात से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें