तंबाकू के दुष्परिणाम के प्रति किया गया जागरूक
नोएडा। सेक्टर- 62 स्थित आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में सोमवार को जिला तंबाकू निषेध प्रकोष्ठ और स्थानीय आरडब्ल्यूए के सहयोग से नशा दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरोधी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता श्रृंखला सेहत सही, लाभ कई के तहत किया किया। प्रतिभागियों को एनसीबी मानस हेल्पलाइन 1933, नशा मुक्त भारत हेल्पलाइन 14446 और आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर की जानकारी दी गई। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया, इस अभियान के तहत प्रतिभागियों ने सामुदायिक रेडियो पर लाइव शपथ लेते हुए स्वयं नशा न करने और अपने मित्रों, परिवारजनों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। ब्यूरो