फोटो
ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 21 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें प्री-नर्सरी और नर्सरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि भोजन से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और बाहर खेलने के बाद साबुन-पानी से हाथ धोना जरूरी है। उन्हें हथेलियों, उंगलियों के बीच, नाखूनों और अंगूठों की सफाई की सही विधि भी बताई गई। ब्यूरो