नोएडा। विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई जगह कार्यक्रम किए गए। जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले लोगों को कैंसर के लक्षण और बचाव के बारे में भी बताया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईएमएस कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता और गोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला तंबाकू प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ. श्वेता खुराना ने कहा कि सही समय पर जांच, तंबाकू से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। चाइल्ड पीजीआई में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो