ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की योग खिलाड़ी आहना ने राष्ट्रीय स्तर आयोजित योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके लिए खिलाड़ी का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। असम के धेमाजी स्थित कोर्ट फील्ड में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक यह चैंपियनशिप हुई। नोएडा के सेक्टर-105 निवासी आहना ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सेक्टर के आरडब्ल्यए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर आहना ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह लोट्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा हैं।