नोएडा। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यशाला हुई। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराना और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार, जिम्स, जिला अस्पताल, नोएडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी, भंगेल, बादलपुर, जेवर और कासना के चिकित्सा अधिकारी और रिपोर्टिंग अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो