फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोटबुक भूलना पड़ा भारी... छात्र की पिटाई से कान से निकला खून

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दादरी के बिसाहड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने नोटबुक नहीं लाने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके कान से खून निकलने लगा। मामले की शिकायत जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली दादरी क्षेत्र के आमका गांव निवासी गौरव का बेटा दक्ष बिसाहड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि चार दिन पहले शिक्षक अपने विषय की नोटबुक न लाने पर इतना नाराज हो गए कि उन्होंने छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि मारपीट के कारण छात्र के कान से खून आने लगा। परिजनों ने इसे बाल अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को संबंधित विभाग की टीम स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें