ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित सैनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में चल रही नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक खो-खो चैंपियनशिप में शुक्रवार को बारिश ने खिलाड़ियों के उत्साह पर पानी फेर दिया। लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं रहा। आयोजकों को कई मुकाबले स्थगित करने पड़े। शुक्रवार को देर शाम तक केवल चार मुकाबले ही खेले जा सके।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में विभिन्न राज्यों के सीबीएसई विद्यालयों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। कोच जुगनवीर ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर प्रतियोगिता के मुकाबलों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदु कोहली ने कहा कि खेल में सीखते रहना महत्वपूर्ण है।