-येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं से उमस से मिलेगी राहत
नोएडा। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद निकली हल्की धूप से उमस बढ़ गई थी। अब 15 अक्तूबर को फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और उमस से राहत मिलने की संभावना है। आसमान साफ होने के बाद प्रदूषण में भी कमी आ सकती है। ब्यूरो