फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसिफिक वर्ल्ड और खेतान स्कूल की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। चार दिवसीय यह टूर्नामेंट 13 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए आमने - सामने होगी। पहले मुकाबले में पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघव ग्लोबल स्कूल की पूरी टीम 16.5 ओवरों में मात्र 93 रनों पर सिमट गई। पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने यह मुकाबला 156 रनों के बड़े अंतर से जीता। 66 रन बनाने वाले विराट कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में स्पर्श ग्लोबल स्कूल की टीम 12.5 ओवरों में मात्र 61 रनों पर ढेर हो गई। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान द खेतान स्कूल की टीम ने महज 3.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर 67 रन बना सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य संजीव पी पुर्वनानी ने किया। इस दौरान खेल विभाग के अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें