फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 4 डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
17 सगड़ी तहसील क्षेत्र में गिरी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बीते 17 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुई हल्की फुहार देर रात तक तेज बारिश में तब्दील हो गई। शनिवार की भोर में बारिश ने और रफ्तार पकड़ ली, जो रुक-रुक कर जारी रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा है। वहीं जिले में 33.42 मिमी बारिश हुई। सगड़ी में सबसे ज्यादा 70 मिमी बारिश हुई।
लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल तेज हवा और पानी के दबाव से प्रभावित हो रही है। कई क्षेत्रों से फसलें खेतों में झुकने और गिरने की खबरें हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय धान की बालियां निकल चुकी हैं और कुछ फसलें पकने की स्थिति में हैं। ऐसे में पानी और हवा से नुकसान होगा। जिन किसानों ने जल्दी तैयार होने वाली प्रजातियों की धान की फसल लगाई थी, उन्हें नुकसान की संभावना ज्यादा है।
बारिश का असर दुर्गा पूजा के उत्सवों और आयोजनों पर भी देखने को मिला। शुक्रवार शाम को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में बारिश ने खलल डाला। बारिश के चलते लोगों को काफी असुविधा हुई। प्रतिमाओं को बारिश से बचाने के लिए श्रद्धालुओं ने पॉलिथिन का सहारा लिया।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को कुछ बूंदाबांदी होने के बाद मौसम खुलेगा। इसके साथ ही मानसून की विदाई होगी। इसके बाद बारिश की उम्मीद नहीं है।
मौसम ने बिगाड़ा हाल, 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप : फरिहा। क्षेत्र में आई हल्की हवा और बारिश ने ग्रामीणों की जिंदगी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विद्युत वितरण उपखंड मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले गांव फरिहा, मैनपारपुर, बघौरा इनामपुर, सुराई, चकिया हुसैनाबाद, और आदि गांवों में बिजली आपूर्ति शुक्रवार की रात से ही पूरी तरह बाधित है। लगभग 15 घंटे बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
बारिश में सीमेंट शीट गिरी, बचा परिवार : मेंहनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम खेवसीपुर निवासी भृगु धरिकार अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात कच्ची दीवार के सहारे रखी सीमेंट शीट लगाकर सो रहे थे। झमाझम बारिश के कारण कच्ची दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। भिरगू की नींद खुली और उन्होंने तुरंत सो रहे अन्य परिजनों को जगाकर बाहर निकाला।

17 सगड़ी तहसील क्षेत्र में गिरी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें