नोएडा। मानसून के आगमन से पहले ही चिपचिप गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही धूप झुलसा रही है और ऐसे में तापमान भी 40 डिग्री पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 जुलाई से ही बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की दस्तक होगी। ऐसे में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। ब्यूरो