ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित रामलीला ग्राउंड के आसपास फैली गंदगी से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर और लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण आने-जाने वाले लोगों तथा औद्योगिक इकाइयों से जुड़े कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के आसपास लंबे समय से गंदगी फैली हुई है। वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन से मांग की है कि रामलीला ग्राउंड और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कराकर सफाई अभियान चलाया जाए। ब्यूरो