नोएडा। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को भी गर्मी कम रही। पिछले कई दिन से हो रही उमस भी कम हो गई है। सुबह से धूप हल्की रही और बादलों का आना जाना भी बना रहा। हालांकि प्रदूषण की वजह से शाम होते ही हल्की धुंध महसूस हुई। बुधवार को जारी हुई आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है जबकि पिछले दिनों जिले का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में धूप बहुत तेज हो रही थी और गर्मी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। वहीं, आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। ब्यूरो