फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे ने दो साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

Thu, 04 Sep 2025 01:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो29कासगंज में रेलवे स्टेशन पर मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने आगामी त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए दो जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढाए हैं। ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल-कासगंज-कानपुर अनवरगंज और मुंबई सेट्रल-कासगंज-काठगोदाम के मध्य होगा। ट्रेनों का संचालन होने से लोगों यात्रा करने में परेशानी नही होंगी। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए 09185-86 मुंबई सेंट्रल-कासगंज-कानपुर अनवरगंज के लिए साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाई है। मुंबई से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे चलने के बाद बोरीवली, वापी, वलसाड , सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, दूसरे दिन कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज होते हुए सुबह 9:50 बजे, फर्रुखाबाद , कन्नौज, बिल्हौर, होते हुए कानपुर अनवरगंज 15:35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को 28 दिसंबर तक चलाया जाएगा। वापसी में कानपुर अनवरगंज से प्रत्येक सोमवार शाम 6:25 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी। ट्रेन का संचालन 29 दिसंबर किया जायेगा। दूसरी स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल सुबह 11 बजे प्रत्येक बुधवार को काठगोदाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बोरीवली, वापी, वलसाड सूरत, बड़ोदरा , रतलाम और दूसरे दिन कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज पहुंचने के बाद 9:10 बजे, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम 2:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक चलाई जाएगी। वापसी में काठगोदाम से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का संचालन 1 जनवरी 2026 तक होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें