दादरी। कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर लुहारली बिजली घर के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ने ट्रक नंबर के आधार पर दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के बनवारी पुर गांव निवासी इरफान खान परिवार के साथ रहते हैं । जो हाल में दिल्ली के करावल नगर में रहते हैं। इरफान खान दो नवंबर को बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। जब दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर लुहारली बिजलीघर के समीप पहुंचे तो बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद घायल ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।