फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेल मंत्री ने किया गुड़गांव रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को गुड़गांव रेलवे स्टेशन का दौरा कर यहां चल रहे विकास व आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अपनी विशेष ट्रेन से शाम करीब 5 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर विकसित की जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत वह विशेष ट्रेन से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




रेल मंत्री के दौरे के दौरान दैनिक रेल यात्री संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र के रेल यात्रियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष योगिंदर चौहान, पंडित यादराम तथा सतबीर यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।



इस अवसर पर रेल मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें भुज एक्सप्रेस का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही जन शताब्दी एक्सप्रेस एवं रूणिचा एक्सप्रेस का पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव दिए जाने का अनुरोध भी किया गया। रेल मंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें