दादरी(संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे बिजली विभाग के कर्मचारियों को प्रताड़ित किए जाने के विरोध में दादरी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। आरोप है कि सुविधा शुल्क मांगना एवं सुविधा न देना तथा ड्यूटी से अनुपस्थिति लगाना और प्रताड़ित कर परेशान किया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के वरिष्ठ खंड अभियंता द्वारा आए दिन प्रताड़ित कर गाली-गलौज दी जाती हैं। दिनभर ऑफिस के बाहर बैठाया जाता है। सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। सरकारी गाड़ी को घरेलू काम में उपयोग करते हैं। बिजली विभाग संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सरकारी गाड़ी की मांग करने पर अभद्रता कर गाली-गलौज देते हैं। विरोध करने पर ड्यूटी से अनुपस्थिति कर देते हैं। रेलवे के उच्च अधिकारियों के फोन पर समस्या का समाधान कराए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।