फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर के बंद पड़े फव्वारों के चारों ओर लगेगी रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-पी बंद फव्वारे बने जानलेवा, बच्चे की मौत के बाद जागा प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में बंद पड़े फव्वारे के गड्ढे में डूबकर मासूम की दर्दनाक मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हरकत में आ गया है। हादसे ने प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर कर दिया। जिसके बाद अब शहर के अन्य सेक्टरों और पार्कों में बंद पड़े फव्वारों को सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से शहर के सभी पार्कों में ऐसे फव्वारों को चिन्हित किया जा रहा है, जो लंबे समय से बंद हैं और जिनके चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी नहीं है। सबसे पहले हादसे वाली जगह यानी सेक्टर पी-3 के फव्वारे के गड्ढे को लोहे की स्टील ग्रिल से कवर कर दिया गया है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। इसके अलावा प्राधिकरण की योजना है कि अन्य सभी पार्कों और सेक्टरों में लगे 20 से अधिक थीम पार्कों के फव्वारों को भी जल्द से जल्द चालू किया जाए या फिर उनके चारों ओर मजबूत रेलिंग और ग्रिल लगाई जाए। शहर में कई पार्कों में लंबे समय से फव्वारे बंद पड़े हुए हैं। बारिश या पानी भरने पर ये गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। मासूम की मौत के बाद स्थानीय निवासियों ने भी प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लोगों का कहना है कि समय रहते इन पर सुरक्षा उपाय किए जाते, तो हादसा रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें