फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेल सुरक्षा व आराम से जुड़े उपकरण बनें आकर्षण का केंद्र

सार

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में एंड हाईटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रेलवे के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा और आरामदायक यात्रा वाले उपकरण प्रदर्शित किए। इन उत्पादों में फेल्योर इंडिकेशन कम ब्रेक एप्लिकेशन और स्प्लिट एक्सल ब्रेक डिस्क शामिल हैं। इससे ट्रेन सफर अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-जि ले की कंपनी बना रही नई तकनीक आधारित उपकरण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में इस बार जिले की तमाम कंपनियां अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ भाग ले रही हैं। एक्सपो मार्ट में एंड हाईटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी ने रेलवे सेक्टर से जुड़े अत्याधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत उपकरण प्रदर्शित किए गए, जो सुरक्षा और आराम दोनों को नई दिशा देने वाले हैं। कंपनी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर फेल्योर इंडिकेशन कम ब्रेक एप्लिकेशन (एफआईबीए), एयर सस्पेंशन कंट्रोल इक्विपमेंट (एएससीई) और स्प्लिट एक्सल माउंटेड ब्रेक डिस्क्स जैसे प्रोडक्ट्स दर्शकों और विशेषज्ञों का ध्यान खींच रहे हैं।
कासना ईकोटेक-1 स्थित कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर हर्षवीर सिंह ने बताया कि फेल्योर इंडिकेशन कम ब्रेक एप्लिकेशन कोचों में लगे एयर सस्पेंशन सिस्टम की सुरक्षा के लिए अहम डिवाइस है। यह सिस्टम यात्रियों के भार और पटरियों की स्थिति के अनुसार सस्पेंशन के दबाव को नियंत्रित करता है। इससे सफर आरामदायक और सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी द्वारा प्रदर्शित स्प्लिट एक्सल माउंटेड ब्रेक डिस्क भारत में पहली बार लॉन्च किया गया है। पारंपरिक ब्रेक डिस्क की तुलना में इसे लगाने या बदलने के लिए पहिया खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि रखरखाव आसान और तेज होता है। अभी कंपनी के उत्पाद वंदे भारत, दिल्ली मेट्रो अन्य भारतीय ट्रेन में इस्तेमाल होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें