नोएडा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का बृहस्पतिवार को गठन किया गया। इसमें संरक्षक के रूप में रघुराज सिंह को चुना गया। वहीं शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार बनाए गए। शाखा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, शाखा मंत्री जितेंद्र कुमार, शाखा संयुक्त मंत्री तेजवीर सिंह, शाखा संगठन मंत्री के रूप में तेजवीर सिंह को नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी का पालन करने की शपथ भी ली। एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। ब्यूरो