फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएलएसए सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- डीएलएसए सचिव ने बैरकों, अस्पताल का लिया जायजा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव शिवानी रावत ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को मिल रही विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेलर संजय साही ने बताया कि जेल में वर्तमान में 2514 बंदी हैं। सचिव ने पुरुष बैरकों में जाकर बंदियों से उनके मामलों की जानकारी ली और रिकॉर्ड कार्ड जांचे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएं। इसके बाद उन्होंने कारागार अस्पताल का निरीक्षण कर भर्ती बंदियों से बातचीत की और उपचार सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें