-लॉयड इंस्टीट्यूट में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह और विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (फार्मेसी) में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह और विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ गौरव तनेजा और डॉ. मोहम्मद मुमताज आलम ने दवा सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने नशा उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में वाद-विवाद, पोस्टर, लीफलेट, रील प्रस्तुति और फार्मा नॉलेज क्विज भी आयोजित हुई। संस्थान की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोरा सेठी ने कहा कि फार्मासिस्ट दवा वितरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्यूरो