नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित इंपीरियल क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह आईसीजी वीकेंड कॉर्पोरेट लीग सीजन-2 का लीग मैच खेला गया। मुकाबला क्विवर क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट से जीता। पहले खेलते हुए वाइल्ड वुल्व ने 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी क्विवर क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। वाइल्ड वुल्व के अनुज 63 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं क्विवर के दीपक 4 विकेट झटक कर बेस्ट बॉलर रहे।