ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-3 के बी ब्लॉक में रविवार को आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर राजकुमारी देवी ने जीत हासिल की। वहीं, महासचिव पद पर सत्यवीर नागर, कोषाध्यक्ष पद पर विवेक चौहान, उपाध्यक्ष पद पर पवन शर्मा और उपसचिव पद पर किरणवती शर्मा निर्वाचित हुईं। सदस्य पद पर दीपक बंसल और विनोद कुमार ने जीत हासिल की। सत्यवीर नागर ने कहा कि नई टीम बी ब्लॉक के विकास, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पारदर्शिता और निष्ठा के साथ काम किया जाएगा। ब्यूरो