फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडी में खाद के लिए लगी कतार, हुआ हंगामा

Tue, 04 Nov 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ रोड मंडी समिति स्थित इफ्को के केंद्र पर सोमवार को सुबह सात बजे से ही खाद लेने के लिए किसानों की कतार लग गई। दोपहर दो बजे तक किसान कतार में लगे रहे। इस दौरान खाद के लिए यहां हंगामा हुआ। पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पुरुष व महिला किसानों की अलग-अलग कतार लगवाई। इसके बाद खाद का वितरण सुचारू रूप से शुरू हो सका। किसानों का कहना था कि वह सुबह से कतार में लगे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही। कुछ किसानों का कहना था कि उन्हें जरूरत के हिसाब से खाद नहीं दी जा रही। सहायक निबंधक सहकारिता आरएस श्रीवास्तव का कहना है कि सभी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसान खाद लेते समय संयम बरतें।


इस समय आलू की बुबाई व गेहूं की बुवाई शुरु हो गई है। इस समय डीएपी खाद की बहुत आवश्यकता है। पता चला कि मंडी में खाद बंट रही है तो सुबह 10 बजे आकर कतार में लग गया। पुलिस के आने के बाद खाद सुचारू रूप से बंटना शुरू हुई।
विज्ञापन

-लोकेश निवासी नगला बरी।


पहले महिला व पुरुष किसान एक ही कतार में लगे थे। पुलिस के आने पर अलग-अलग कतार लगाकर एक महिला व एक पुरुष को क्रमवार खाद वितरण शुरू हुआ, तब स्थिति संभली।
-कुलदीप सिंह निवासी गांव बुधू


मंडी समिति स्थित इफ्को के केंद्र पर डीएपी बांटी गई। तीन घंटे कतार में लगने के बाद बताया गया कि 400 बोरों की गाड़ी आई थी। तीन बोरा प्रति किसान के हिसाब से खाद बांटी गई है।
विज्ञापन

-कप्तान सिंह निवासी गांव सीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें