फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरनेट व साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सवालों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : 474 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, 10वीं के सिलाई व कंप्यूटर और 12वीं के नागरिक शास्त्र, टंकण व ऑटो मोबाइल की हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के सिलाई और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट के टंकण और ऑटो मोबाइल व नागरिक शास्त्र की परीक्षा कराई गई। कुल 474 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। विद्यार्थियों के अनुसार, पेपर का अधिकांश भाग सिलेबस आधारित था लेकिन कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन लगे। विशेष रूप से प्रोग्रामिंग (बेसिक कोड/लॉजिक), फ्लोचार्ट, एमएस एक्सेल में फॉर्मूला व फंक्शंस, नेटवर्किंग (लैन, वैन, टोपोलॉजी), इंटरनेट व साइबर सिक्योरिटी व डेटाबेस के बेसिक कॉन्सेप्ट से जुड़े सवालों ने कई छात्रों को उलझाया।
विज्ञापन

सूरजपुर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 तक रही। करीब आधे घंटे पहले सभी छात्रों ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हाईस्कूल की पहली पाली में कंप्यूटर परीक्षा के लिए 660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 649 परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में सिलाई परीक्षा हुई। इसमें 42 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 40 शामिल हुए। इंटरमीडिएट के पहले पाली में टंकण और ऑटो मोबाइल की परीक्षा में 177 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 171 शामिल हुए। नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 7536 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 7081 शामिल हुए।
विज्ञापन



एमसीक्यू आसान थे, इसलिए पेपर संतुलित लगा। प्रोग्रामिंग और नेटवर्किंग के प्रश्न थोड़े कठिन लगे। -कशिश ठाकुर, 10वीं यूपी बोर्ड
एमएस एक्सेल और इंटरनेट वाले सवाल सीधे थे। थ्योरी भाग में कुछ प्रश्न घुमा कर पूछे गए। सोचने में समय लगा। -आकांक्षा यादव, 10वीं यूपी बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें