ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रीन एंड क्लीन सिटी के रूप में विकसित किए गए ग्रीन बेल्ट और पार्कों की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेसवे के सेंटर वर्ज से लेकर कासना, परी चौक और सूरजपुर तक हरित क्षेत्रों में रखरखाव की कमी दिख रही है।
एक्टिव सिटिजन टीम के हरेन्द्र भाटी ने कहा कि ऐच्छर, सेक्टर 36-37 और चाई-3,4 सहित कई इलाकों के पार्कों में करोड़ों रुपये के टेंडर के बावजूद रखरखाव नहीं किया जा रहा। स्थानीय निवासियों ने नियमित सफाई, पौधारोपण और प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।