ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एलएसजी क्रिकेट अकादमी में खेले गए टी-20 मुकाबले में क्वालिटी टाइटंस ने सिरमौरी ग्यारह को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिरमौरी ग्यारह की टीम 19.4 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। क्वालिटी टाइटंस के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। टीम के ललित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 19 रन देकर पांच विकेट झटके। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वालिटी टाइटंस ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 114 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ललित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।