ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईईसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में प्लूमेरिया स्टालियन ने यूनिटी ग्यारह को 147 रन से हराया। टॉस जीतकर यूनिटी ग्यारह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए प्लूमेरिया स्टालियन ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 237 रन बनाए। टीम की ओर से अमन भाटी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिटी ग्यारह की टीम 11.2 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। प्लूमेरिया स्टालियन ने 147 रन से मुकाबला अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमन भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।