फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंगड़ा प्रतियोगिता में पंजाबी मुटियार ने मारी बाजी

Sun, 21 Sep 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
टैलेंट शो के दौरान हिस्सा लेतीं छात्रा। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलकराज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में दो दिवसीय टैलेंट शो 2025 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के लिए भाषण, कविता, पेंटिंग प्रतियोगिता व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गान, सामूहिक गान, माइम, मोनो एक्टिंग तथा प्ले का मंचन किया।
आज इस प्रतियोगिता का यह दूसरा चरण था। पहले चरण में भाषण, कविता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में बीसीए संकाय की केशवी ने प्रथम, बीबीए संकाय की मान्या ने द्वितीय स्थान, महकदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता बीबीए की मिष्टी ने प्रथम, निशा ने द्वितीय स्थान, पेंटिंग प्रतियोगिता में बीबीए की महक ने प्रथम, बीसीए के वासु ने द्वितीय स्थान, बीबीए संकाय के साहेब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की प्रतिभा की छलक रंगारंग कार्यक्रम में भी नजर आई। महक एंड ग्रुप, वंशिका एंड ग्रुप, निशा एंड ग्रुप, खुशी एंड ग्रुप, भव्या एंड ग्रुप, पंजाबी मुटियार एंड ग्रुप, नुपूर एंड ग्रुप तथा कनिष्का एंड ग्रुप ने सबके सामने बहुत सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। गायन में बीसीए से प्रियांशी, केशवी, बीबीए से हरदीप सिंह, बीसीए से स्नेहा, कुनाल, तथा बीबीए से गौरी ने मधुर धुन पर हिंदी व पंजाबी गीतों को गाकर समां बांध दिया। साथ ही साथ एकल नृत्य में अंजली, कंवल, मुस्कान, अनुषका, हरलीन, प्रभनूर, रमण कौर, केशवी, मन्नत, हिमांशु, प्रिंस, भूपिंद्र ने एकल नृत्य किया।
अंत में निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. निर्मल सिंह (पूर्व हेड तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर पंजाबी डिपार्टमेंट, एमएलएन कॉलेज) तथा विधु अजमानी ( सहायक प्रोफेसर, एमएलएन कॉलेज) ने सभी विजेताओं के नाम की घोषणा की। इनमें एकल नृत्य के लिए रमन प्रथम, कंवल द्वितीय, अंजलि तृतीय रहे। सामूहिक नृत्य भंगड़ा में पंजाबी मुटियार प्रथम, निशा एंड ग्रुप द्वितीय, सत्यम एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एकल गायन में शिवांश प्रथम, स्नेहा द्वितीय व प्रियांशी तृतीय तृतीय स्थान पर रहीं। संस्थान निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना है।

टैलेंट शो के दौरान हिस्सा लेतीं छात्रा। संवाद- फोटो : mathura

टैलेंट शो के दौरान हिस्सा लेतीं छात्रा। संवाद- फोटो : mathura

टैलेंट शो के दौरान हिस्सा लेतीं छात्रा। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें