फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाबी एकता समिति ने शुरू कीं लोहड़ी कार्यक्रम की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पंजाबी एकता समिति की आमसभा रविवार को अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई। महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने लोहड़ी उत्सव पर विस्तार से चर्चा की। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का लोहड़ी कार्यक्रम वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा और उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने इस निर्णय का स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया। सभा में पूर्व आयोजनों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य, संरक्षक जसविंदर खोकर, एसपी आनंद और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें