नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 में खेले गए सीजन-21 के लीग मैच में बिसन्स ने क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड को 66 रनों से मात दी। निशांत मैन ऑफ द मैच चुने गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिसन्स ने 147 रनों का लक्ष्य खड़ा दिया था जिसके जवाब में क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड 13वें ओवर में 81 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।