फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाबी बाग फ्लाईओवर खुला, जाम से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आतिशी ने किया उद्घाटन, कहा- करीब तीन लाख लोगों को मिली राहत, कम होगा वायु प्रदूषण
विज्ञापन

-
11 लाख लीटर पेट्रोल और डीजल हर साल बचेगा
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
नजफगढ़, आजादपुर, राजा गार्डन और पश्चिम विहार तक आवाजाही करने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का शुभारंभ किया। इस मौके पर आप विधायक राखी बिड़लान और मोती नगर विधायक शिवचरण गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट में करीब 495 मीटर लंबे मोतीबाग फ्लाईओवर का पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मार्च में ही उद्घाटन कर दिया था। अब करीब 1.12 किमी लंबे छह लेन के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू की गई है।
इस मौके पर आतिशी ने कहा कि नया फ्लाईओवर शुरू होने से नजफगढ़, आजादपुर, राजा गार्डन और पश्चिम विहार इलाके में रोजाना सफर करने वाले करीब तीन लाख लोगों को तीन सिग्नलों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई है। इससे हर साल करीब 11 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बचेगा। वहीं, जाम मुक्त होने से करीब 65 हजार पेड़ों के बराबर प्रदूषण कम होगा। दिल्लीवालों के हर रोज 40 हजार घंटे बचेंगे। आप सरकार के अधीन दस साल में ये 39वां फ्लाईओवर है। दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है, जब इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्लाईओवर, एलिवेटेड सड़कों और अंडरपास का इतनी तेजी से विस्तार हुआ। इनमें मोती नगर, रावतुलाराम, सराय काले खां, आनंद विहार, नंद नगरी, सीलमपुर फ्लाईओवर सहित सिग्नेचर ब्रिज शामिल हैं। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली में मुकुंदपुर भलस्वा एलिवेटेड रोड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने गिनाए 10 साल में काम
. 200 किमी मेट्रो लाइन पूरी, 250 किमी का हो रहा निर्माण।
. 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनीं।
. 6,800 किलोमीटर से ज्यादा सीवर की लाइनें डलीं।
. 4,000 किलोमीटर पानी की लाइनें डाली गईं।
. 4 लाख से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें हैं।
. 4 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे।

जीएसडीपी में बढ़ोतरी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जीएसडीपी में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2014-15 में यह 4,95,000 करोड़ रुपये था। आज 11,08,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हर व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ी है। 2014-15 में दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय 2,47,000 रुपये से बढ़कर 2024 में 4,62,000 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें